ब्रेकिंग
Bihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

समस्तीपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, तीन माह की बच्ची घायल

समस्तीपुर के विभूतिपुर गांव में बिजली पोल से करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। गांव में मातम और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर गांव में रविवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक तीन माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 


मृतकों में रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी, पुत्र अरुण राम और पोता अजित कुमार राम शामिल हैं। वहीं, अरुण राम की तीन माह की पुत्री अंशी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित बिजली पोल के पास शांति देवी खड़ी थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। 


उन्हें बचाने पहुंचे पुत्र अरुण राम, जो अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए थे, वो भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद अजित कुमार ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गये। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद कर सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दियाा।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं स्थानीय विधायक अजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार एवं पूर्व मुखिया विपिन कुमार सहनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यह बिजली विभाग की लापरवाही है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता