ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

समस्तीपुर में भू-माफिया का तांडव, जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 13 हथियारबंद बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

डीएसपी ने बताया कि इस साजिश के पीछे जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी और एक सफेदपोश भू-माफिया का हाथ है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी अवैध संपत्ति की जब्ती की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में भू-माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इन लोगों ने नाक में दम कर रखा है। साफ सुथरी जमीन को भी विवादित बनाकर उसपर अवैध कब्जा किए जाने का सिलसिला जारी है। इसी दरम्यान 13 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है, जो जमीन पर कब्जा करने के लिए आए थे। 


समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर में रात करीब 11 बजे मुख्य सड़क पर स्थित एक दो कट्ठा के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के लिए 30 से 35 हथियारबंद अपराधियों को लेकर भू-माफिया जुटे थे। बाउंड्रीवाल के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इसकी सूचना पर सदर डीएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए 13 बदमाशो को दबोच लिया।


जबकि बाकी अपराधी भागने में सफल रहे। इन बदमाशों के पास से  4 बाइक और कई मोबाइल जब्त किया गया है। इस मामले पर डीएसपी ने बताया कि जेल में बंद एक कुख्यात मास्टर माइंड अपराधी और एक सफेदपोश भूमाफिया की योजना से इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने समय पर छापेमारी कर इसे विफल कर दिया।पुलिस अन्य लोगो की गिरफ्तारी और उनके अवैध कारोबार से अर्जित सम्पत्ति को जब्ती के लिए भी कारवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता