ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश

समाधान में समस्या नहीं सुनना चाहते नीतीश: शिकायत लेकर सीएम के पास पहुंचा था युवक, पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम के इस यात्रा का आज सातवां दिन है। आज के दिन सीएम दरभंगा पहंचे हुए हैं। इस दौरान वो कई तरह के

समाधान में समस्या नहीं सुनना चाहते नीतीश: शिकायत लेकर सीएम के पास पहुंचा था युवक, पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम के इस यात्रा का आज सातवां दिन है। आज के दिन सीएम दरभंगा पहंचे हुए हैं।  इस दौरान वो कई तरह के सरकारी योजनाओं की समीक्षा, उद्धघाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इस दौरान सीएम किसी भी लोगों से सीधे तरीके से मिलने से परहेज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने इस समाधान यात्रा में सिर्फ पहले से तय लोगों से मिल रहे हैं और उनकी बातों को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम के इसी यात्रा से निकल कर सामने आ रहा है।  यहां एक युवक पर सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बल का प्रयोग किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा को लेकर दरभंगा पहुंचे हैं। सीएम के इस यात्रा को देखने एक युवक पहुंचा और वह अपनी बातों को लेकर सीएम से गुहार लगाने की कोशिश करने लगा। लेकिन, सीएम की सुरक्षा में वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मी द्वारा युवक को रोका गया। इस दौरान युवक के ऊपर जमकर लाठीचार्ज भी किया गया। 


बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14वीं बार बिहार की यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की यह पहली यात्रा है जिसमें वो सीधे तौर पर किसी ने मिलने से परहेज कर रहे हैं। यहां तक की सीएम अपनी इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों से सीधा नहीं मिल रहे हैं। सीएम के यात्रा में यदि कोई जनप्रतिनिधि शामिल हो भी रहे हैं तो वह पहले से तय विषयों पर ही सीएम से अपनी बात रख रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, सीएम के इस यात्रा से बिहार के जनता को भी  दूर रखा गया है। इस यात्रा में सीएम सिर्फ और सिर्फ जीविका दीदियों से ही मिल रहे हैं। सीएम के इस यात्रा को 'समाधान यात्रा' का नाम दिया गया है। 


गौरतलब हो कि, सीएम का यह कार्यक्रम 07 फरवरी तक चलना है। इस दौरान नीतीश कुमार राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर वहां चल रहे सरकारी कार्यों का समीक्षा करेंगे। सीएम नीतीश इस दौरान कहीं भी कोई बड़े जनप्रतिनिधि से नहीं मिल रहे हैं। उनकी मुलाकात वहां कार्य कर रही जीविका दीदी के साथ रखा गया है। नीतीश अबतक चंपारण, वैशाली, सारण, मधुबनी की यात्रा कर चुके हैं, अब आज वो दरभंगा में मौजूद हैं।