ब्रेकिंग
Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग

सैकड़ों क्विंटल धान में अज्ञात ने लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के कुकुरधरी पलार वार्ड नम्बर 10 में पूर्व मुखिया उमेश यादव के 50 एकड़ खेत से काटकर तैयारी के लिए रखे सैकड़ों क्विंटल ध

सैकड़ों क्विंटल धान में अज्ञात ने लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के कुकुरधरी पलार वार्ड नम्बर 10 में पूर्व मुखिया उमेश यादव के 50 एकड़ खेत से काटकर तैयारी के लिए रखे सैकड़ों क्विंटल धान में बीती देर रात किसी ने आग लगा दी। जिसकी खबर पीड़ित किसान को आज सुबह में लगी जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। अगलगी की इस घटना की जानकारी तुरंत ही जिले के पुलिस अधीक्षक और त्रिवेणीगंज दमकल कर्मियों को मोबाइल के माध्यम से दी गई। जिसके बाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस टीम मामले की जाँच में जुट गई है।


वही आज सुबह  करीब दस बजे जैसे ही दमकल कर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो अविलंब पहुंची दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और अभी थोड़ी देर पहले दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।फसल तैयारी करने में जुटे किसान राजेश कुमार ने बताया कि 50 एकड़ खेत में लगे धान की फसल का क्रॉप कटिंग करके खेत के पास ही एक मैदान में रखे थे।पिछले 3 महीने से धान रखकर जिलाधिकारी और डीसीओ से संपर्क किए कि आपको किस तरह धान तैयारी करके देंगे कि आपके द्वारा तैयार धान को खराब कहकर छंटनी न किया जाय।डीसीओ से बार बार संपर्क करने के बाद भी ये नहीं बताया गया कि क्रॉप कटिंग कितना चाहिए।डीसीओ और जिलाधिकारी द्वारा बताने में तीन महीने लग गए लेकिन अभी तक नहीं बताया गया।


कल भी मोबाइल से संपर्क कर डीसीओ से पूछा गया लेकिन उनके द्वारा कुछ नहीं बताया गया।अंत मे बीती देर रात किसी ने केमिकल छींटकर तैयारी के लिए रखे सैकड़ों क्विंटल धान की फसल को आग के हवाले कर दिया।आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है आज धान तैयार कर पैक्स को देते और बीती रात में इस तरह की घटना हो गई।इसका जिम्मेवार जिलाधिकारी और डीसीओ है अगर समय रहते इनके द्वारा बताया जाता तो आज धान यहां खेत में पड़ा नहीं रहता और यूं कोई इसे आग के हवाले नहीं करता।स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है जाँच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।


वहीं मामले को लेकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी डीके यादव ने बताया कि आज सुबह दस बजे इसकी जानकारी मिली जिसके बाद यहाँ आये तो देखे कि 40 से 50 बीघा खेत से क्रॉप कटिंग कर रखे धान के टाल में आग लगी हुई है हमलोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया है इस दौरान अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है क्योंकि न तो यहाँ दूर तक कोई बस्ती है और न ही बिजली का किसी प्रकार का कोई तार यहाँ से गया है यह अब जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता