ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़

Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों ने दवा नहीं मिलने और लापरवाही के आरोप में दवा काउंटर पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीज और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दवा काउंटर पर मौजूद कर्मियों ने दवा देने में लापरवाही बरती, जिससे नाराज़ होकर मरीज के परिजनों ने काउंटर पर तोड़फोड़ कर दी और शीशा तोड़ डाला।


घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल रणक्षेत्र जैसा हो गया। काउंटर के कर्मचारी और मरीज इधर-उधर भागकर जान बचाने लगे। इस भगदड़ में कई लोगों को हल्की चोटें भी आईं। नंदलाली की मधु देवी, बसौना की रिमझिम देवी, और बनगांव की लुटन देवी सहित कई लोग घायल हुए हैं।


अस्पताल प्रबंधन की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में दूर-दूर से लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन काउंटर पर कर्मचारी पर्ची लेने के बाद आपस में बातचीत में मशगूल रहते हैं। पंक्ति में खड़े लोगों को गर्मी में काफी परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।


इस बाबत जब अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, यह हंगामा मरीजों के बीच 'पहले हम, पहले हम' को लेकर हुआ था। एक महिला को हल्की चोट आई है। काउंटर का शीशा तोड़ा गया है लेकिन स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता