ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

सहरसा में महिला ने 5 बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर

सहरसा के बनमा ईटहरी में घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने पांच बच्चों के साथ जहर खा लिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो बेटों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बिहार न्यूज
घरेलू विवाद में उठाया यह कदम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-5 में एक महिला ने अपने पांच नाबालिग बच्चों के साथ कथित रूप से जहर खा लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला की पहचान सोनी देवी, पति रंजन पंडित के रूप में हुई है। उनके परिवार में तीन बेटियां—प्रीति कुमारी, रचना कुमारी और सपना कुमारी—तथा दो बेटे—राम कुमार और लखन कुमार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला तेलियाहाट से मूंग की फसल में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा खरीदकर लाई थी। रात में उसने दूध और हॉरलिक्स में जहर मिलाकर खुद भी पिया और बच्चों को भी पिला दिया।


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, महिला और उसके ससुर झीगर पंडित के बीच जमीन-जायदाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ससुर द्वारा संपत्ति दूसरे बेटों के नाम करने की बात कहे जाने के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।


घटना की सूचना मिलते ही बनमा ईटहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों बेटों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि तीनों बेटियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट

टैग्स