ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाभरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सहरसा शिक्षा भवन में भीषण आग, डीईओ कार्यालय का मीटिंग हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान

सहरसा के शिक्षा भवन में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से डीईओ कार्यालय के मीटिंग हॉल में रखा कंप्यूटर, एलईडी स्क्रीन और फर्नीचर जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

बिहार न्यूज
मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की घटना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर स्थित शिक्षा भवन की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मीटिंग हॉल में रखे कंप्यूटर, एलईडी स्क्रीन, टेबल, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर जलकर खाक हो गए। अगलगी की इस घटना में तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिक्षा भवन के मीटिंग हॉल में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया और विभागीय कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां और डायल - 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 


फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिए जाने से भवन के अन्य हिस्सों में आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग सभा कक्ष और मीटिंग हॉल तक ही सीमित रही। कंप्यूटर, एलईडी स्क्रीन और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी महत्वपूर्ण सरकारी फाइल के जलने की सूचना नहीं है।


 डायल-112 में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन विभाग के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्षति का विस्तृत आकलन कराया जा रहा है। घटना के बाद शिक्षा भवन परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे दिन आग लगने की घटना चर्चा का विषय बनी रही।

सहरसा शिक्षा भवन में भीषण आग, डीईओ कार्यालय का मीटिंग हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसानसहरसा शिक्षा भवन में भीषण आग, डीईओ कार्यालय का मीटिंग हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान

सहरसा शिक्षा भवन में भीषण आग, डीईओ कार्यालय का मीटिंग हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान

सहरसा शिक्षा भवन में भीषण आग, डीईओ कार्यालय का मीटिंग हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान


सहरसा शिक्षा भवन में भीषण आग, डीईओ कार्यालय का मीटिंग हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता