ब्रेकिंग
बिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेट

सहरसा में बीए छात्रा का फंदे से लटका शव मिला, घर में अकेली थी युवती

सहरसा के कोसी कॉलोनी में 21 वर्षीय बीए छात्रा पूजा कुमारी का शव घर के पीछे आंगन में फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोसी कॉलोनी, वार्ड नंबर 17 में शुक्रवार को एक युवती का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने घर के पीछे आंगन में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।


मृतका की पहचान पूजा कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रतन मुखिया की पुत्री थी और बीए पार्ट-1 की छात्रा थी। उनके पिता सिंचाई विभाग में क्लर्क हैं और वर्तमान में सुपौल में पदस्थापित हैं। परिवार जल संसाधन विभाग के कोसी कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। पूजा चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।


स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य सहरसा रेलवे स्टेशन गए थे, जबकि पूजा की मां घरेलू कार्य से साप्ताहिक हाट गई थीं। पूजा घर में अकेली थी। जब परिजन लौटे तो उसका शव फंदे से लटका मिला।


पड़ोसियों का कहना है कि पूजा एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही टीओपी-1 प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता