ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. कब से उड़ान भरेंगे विमान?

Bihar Airport: सहरसा हवाई अड्डे का अपग्रेडेशन अगले 15 महीनों में पूरा होगा, जिससे छोटे और मध्यम विमानों की उड़ान शुरू होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Bihar Airport
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Airport: बिहार में सहरसा के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा हवाई सेवा का सपना अब अगले साल पूरा होने जा रहा है। एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के बाद यहां छोटे और मध्यम आकार के विमान सुरक्षित रूप से उड़ान भर सकेंगे और उतर सकेंगे। 


इससे सहरसा की कनेक्टिविटी बिहार और देश के अन्य हिस्सों से बेहतर होगी। हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


पिछले साल सितंबर में ओएलएस के तहत सहरसा हवाई अड्डे के आसपास लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र का सर्वे किया गया था। पांच दिनों तक चली इस प्रक्रिया में तीन सदस्यीय टीम ने ऊंची इमारतों, मोबाइल टावरों और हाई टेंशन तारों की जांच की, जो उड़ान संचालन में बाधा बन सकते हैं।


टीम ने राय टोला से बैजनाथपुर और आसपास के इलाकों का भी निरीक्षण किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने ईपीसी मोड पर ई-निविदा जारी की है। इस परियोजना का उद्देश्य सहरसा हवाई अड्डे को कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए विकसित करना है। टेंडर 16 जून को खोला जाएगा और चयनित कंपनी को निर्माण कार्य सौंपा जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 38.14 करोड़ रुपये है और इसे 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


परियोजना के तहत 1000 मीटर × 30 मीटर का रनवे बनाया जाएगा। साथ ही 1580 वर्ग मीटर का दो मंजिला टर्मिनल भवन, 165 वर्ग मीटर का एटीसी टावर और 451 वर्ग मीटर का फायर स्टेशन बनाया जाएगा। प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल, आधुनिक एटीसी टावर और फायर स्टेशन जैसी सुविधाओं से एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता मजबूत होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता