ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

सहरसा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहाँ काशनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित बच्ची को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची जब पत्ता चुनने के लिए बहियार गई थी तभी गांव के ही के एक 27 वर्षीय युवक ने बच्ची को मकई के खेत मे ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और तफ्तीश शुरू की। इस बाबत थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आरोपी शख्स को महज कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट