ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

सहरसा में गांजा की बड़ी खेप बरामद, ई-रिक्शा से तस्करी करते धंधेबाज भी गिरफ्तार

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 47 किलो 425 ग्राम गांजा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ई-रिक्शा और मोबाइल फोन भी बरामद हुए, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्तार मंदिर के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 47 किलो 425 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा और एक मोबाइल फोन जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि सुपौल जिले की ओर से एक ई-रिक्शा के जरिए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप सहरसा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस ने मुख्तार मंदिर के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखे गए 47 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुए।


सुपौल निवासी तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुपौल निवासी पन्ना लाल साह के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ, ई-रिक्शा और आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क और सरगनाओं का पता लगाने के लिए जांच और छापेमारी जारी है। 


इस बाबत बिहरा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि इस मामले में बिहरा थाना में एनडीपीएस (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और सहरसा में किसे पहुंचाई जानी थी।

सहरसा में गांजा की बड़ी खेप बरामद, ई-रिक्शा से तस्करी करते धंधेबाज भी गिरफ्तार

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता