ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, तीन परिवारों के घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

मनौरी गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन परिवारों के घर और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी से क्षति के आकलन और मुआवजे की मांग की है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। 


गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के बाद तीनों परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।


घटना नगर पंचायत क्षेत्र के मनौरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम पप्पू यादव के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं।


आग इतनी तेजी से फैली कि पड़ोस में रहने वाले मनीष यादव और अजीत यादव के ईंट और एस्बेस्टस से बने घर भी इसकी चपेट में आ गए। अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। 


आग लगने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग बुझाने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक तीनों परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और दैनिक उपयोग का अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था।


इस अग्निकांड के कारण पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके सामने रहने तथा घरेलू जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने सोनवर्षाराज के अंचलाधिकारी ललन चौधरी को आवेदन देकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। अब पीड़ित परिवारों को प्रशासन से राहत मिलने का इंतजार है।

टैग्स