ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

बिहार में आज भी कई जगह हुआ रावण वध, सहरसा में 65 फीट का दशानन जला तो मुंगेर में उमड़े 10 हजार लोग

बिहार में मंगलवार के बाद बुधवार को भी कई जिलों में रावण दहन का आयोजन किया गया। सहरसा के एमएलटी कॉलेज मैदान में 65 फीट के रावण और 55-55 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ। वहीं, मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 10 हजार से अधिक लोगों की..

बिहार न्यूज
सहरसा और मुंगेर में धू-धूकर जला दशानन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

SAHARSA/MUNGER:बिहार में दो दिन रावण वध किया गया। पटना सहित कई जिलों में मंगलवार 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर लंका दहन और रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन कुछ जिलों आज 21 अक्टूबर को रावण का पुतला फूंका गया। मधेपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, मुंगेर सहित कई जगहों पर आज बुधवार को रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


सहरसा कॉलेज गेट स्थित मैदान में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें जिले के जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत है। बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ रावण दहन की कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 


सहरसा के पुलिस कप्तान (SP) विक्रम सिहाग ने कहा कि विजयदशमी के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम सहरसा एमएलटी कॉलेज के प्रांगण में किया गया है रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया है। जंहा आम लोगों को इस रावण दहन से यह सीख लेनी चाहिए कि बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत हुई है। 


सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने रॉकेट मे मोमबत्ती से आग लगाकर 65 फ़ीट रावण और 55-55 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलो दहन कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग इस रावण दहन को देखने के लिए मौजूद रहे। करीब एक घंटे के रावण दहन का कार्यक्रम पूरी तरह संपन्न हो गया। वही सहरसा जिला प्रशासन की ओर से 32 जगह पर रावण दहन कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। वहीं हर जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद दिखे।


वही मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में विजयादशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण वध कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया। रामलीला मैदान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरा पोलो मैदान ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, करीब आधे घंटे तक हुई शानदार आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


तस्वीरें मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान की हैं, जहां विजयादशमी के मौके पर रावण वध कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजकर 45 मिनट पर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकलकर पोलो मैदान पहुंची। इसके बाद शाम 6 बजे जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आरती की। फिर जिलाधिकारी और भगवान राम का स्वरूप निभा रहे रितेश मिश्रा ने बाण चलाकर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया।


रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, करीब आधे घंटे तक चली आकर्षक आतिशबाजी से आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए 10 हजार से अधिक लोग पोलो मैदान पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी करते रहे। एसपी सैयद इमरान मसूद ने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के शांतिपूर्ण संपन्न होने का भरोसा दिलाया।इस तरह मुंगेर के पोलो मैदान में और सहरसा के कॉलेज मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ विजयादशमी का पर्व उत्साह, उमंग और भक्ति के माहौल में मनाया गया।

सहरसा से रितेश हन्नी और मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स