ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

हथियार के साथ पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन माफियाओं का भी हथियार रखता था अपने घर में

SAHARSA: पुलिस ने भर्राही पैक्स अध्यक्ष छोटे लाल यादव को हथियार के साथ आज गिरफ्तार किया है. छोटे लाल के घर से पुलिस ने पिस्टल और कई हथियारों का कारतूस भी बरामद किया है. पैक्स अध्यक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAHARSA: पुलिस ने भर्राही पैक्स अध्यक्ष छोटे लाल यादव को हथियार के साथ आज गिरफ्तार किया है. छोटे लाल के घर से पुलिस ने पिस्टल और कई हथियारों का कारतूस भी बरामद किया है. पैक्स अध्यक्ष से पुलिस पूछताछ कर रही है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस जमीन माफिया सनोज यादव को पकड़ने के बाद पूछताछ कर रही थी. जिसके बाद सनोज ने यह बताया कि पैक्स अध्यक्ष के घर पर ही हथियार और कारतूस रखा जाता है. जिससे पुलिस शक न हो. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष के घर पर छापेमारी कर दी.

एसपी ने राकेश कुमार ने बताया कि जमीन माफिया के निशानदेही पर टीम बनाकर छापेमारी की गई. जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया. उससे घर से पिस्टल और राइफल, कार्रबाइन समेत कई हथियारों के कारतूस भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि जमीन माफिया हथियारों का भय दिखाकर जबरन जमीन पर कब्जा करता था. जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी.  जिसके बाद पुलिस ने सनोज को गिरफ्तार किया और यह कड़ी पैक्स अध्यक्ष तक जुड़ता चला गया.


टैग्स
रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता