ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

सहरसा में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सहरसा से अगवा युवक बेनी साह को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

bihar
मुख्य आरोपी फरार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के कहरा प्रखंड अंतर्गत बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल पंचायत के चकला निवासी 30 वर्षीय बेनी साह के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण में सहयोग करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना के मुख्य दो आरोपित फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बनगांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव के कुछ लोगों द्वारा बेनी साह के अपहरण कर बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस और बिहरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात ही बसुदेवा और मुरली बसंतपुर के बीच स्थित एक बगीचे से बेनी साह को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित बेनी साह करीब एक वर्ष पूर्व बसुदेवा गांव निवासी सुमन कुमार और अमर दास के साथ छत्तीसगढ़ में प्राईवेट काम करता था। 


काम के दौरान तीनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद बेनी साह अपने घर चकला लौट आया। कुछ समय बाद सुमन कुमार और अमर दास भी अपने गांव बसुदेवा आ गए और बेनी साह पर हिसाब कर पैसा लौटाने का दबाव बनाने लगे। बताया जा रहा है कि पैसे के पुराने लेनदेन का आपसी हिसाब नहीं हो पाने के कारण शनिवार को सुमन कुमार और अमर दास ने बेनी साह को उसके ही क्षेत्र के दुखा चौक पर बुलाया। 


वहां से उसे अगवाकर बंधक बनाते हुए अपने गांव की ओर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर बेनी साह की मां शांति देवी को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस हरकत में आई और बनगांव थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर बेनी साह को बरामद किया गया। 


पुलिस ने अपहरण में सहयोग करने के आरोप में बसुदेवा निवासी विक्रम कुमार और टिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपित सुमन कुमार और अमर दास की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता