ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

रूपेश हत्याकांड : आरोपी ऋतुराज की आज कोर्ट में होगी पेशी, परिजनों की शिकायत पर मेडिकल कराने की तैयारी

PATNA : बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज को आज पटना सिविल कोर

रूपेश हत्याकांड : आरोपी ऋतुराज की आज कोर्ट में होगी पेशी, परिजनों की शिकायत पर मेडिकल कराने की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज को आज पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा. दरअसल परिजनों ने ऋतुराज की सेहत को लेकर कोर्ट के सामने गुजारिश की थी. जिसके बाद आज उसकी पेशी होनी है.


ऋतुराज के परिजनों ने कोर्ट के सामने यह आशंका जताई थी कि ऋतुराज के साथ बेऊर जेल में गलत तरीके का बर्ताव किया गया है. उसकी तबीयत ठीक नहीं है. पटना सिविल कोर्ट में आज इसी आधार पर ऋतुराज की पेशी होनी है.


आपको याद दिला दें कि पटना के इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने ऋतुराज समेत तीन अन्य को आरोपी बनाया है. पुलिस ने रूपेश सिंह हत्याकांड के पीछे रोडवेज की मामूली वारदात को वजह बताया था. हालांकि यह बात खुद रुपेश सिंह के परिजनों के गले नहीं उतर रही. रूपेश सिंह के परिजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे लेकिन इस मामले में बहुत कुछ नहीं हो सका. 


पटना पुलिस ने रूपेश सिंह हत्याकांड के तीसरे आरोपी को भी पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया था. बेउर जेल में बंद आरोपी ऋतुराज को लेकर पिछले 2 दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ऋतुराज के परिजनों ने कोर्ट के सामने आशंका जताई कि बेउर जेल में ऋतुराज के साथ गलत बर्ताव हुआ. हालांकि उन्होंने पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन कोर्ट ने परिजनों के आग्रह को मानते हुए आज ऋतुराज को पेश करने के लिए कहा है. संभव है कि ऋतुराज का मेडिकल भी कराया जाए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें