ब्रेकिंग
पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...

Rohtas News: कार और बाइक की टक्कर में पत्नी की मौत, बाल-बाल बची पति की जान

Rohtas News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तुर्क बलिया में एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दारेखाप निवासी महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके पति अनिल कुमार बाल-बाल बच गया है.

Rohtas News
Rohtas News
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Rohtas Road Accident: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्क बलिया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति हादसे में बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान रोहतास के दारेखाप, राजपुर निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल कुमार अपनी पत्नी सुशीला देवी को बाइक से लेकर राजपुर से डेहरी ऑन सोन जा रहे थे। जैसे ही वे तुर्क बलिया के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार को मामूली चोटें आईं।


मृतिका के पति अनिल कुमार ने बताया कि हम दोनों राजपुर से एक जरूरी काम के सिलसिले में डेहरी जा रहे थे। मैं बाइक चला रहा था और सुशीला पीछे बैठी थीं। अचानक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर हमारी बाइक को टक्कर मार दी। जब तक कुछ समझ पाते, सुशीला सड़क पर गिर चुकी थी और उसे बचाया नहीं जा सका। यह सब कुछ पल भर में हो गया।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। सुशीला देवी की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता