ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

सुगौली नगर पंचायत की बैठक में भारी हंगामा, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाए। बैठक के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी जिले का सुगौली नगर पंचायत इन दिनों राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ है। नगर पंचायत की सशक्त समिति और बोर्ड की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।


बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के रवैये को लेकर सभी वार्ड पार्षदों ने नाराजगी जताई और उन पर जमकर सवाल उठाए। पार्षदों ने भ्रष्टाचार, अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण नीति अपनाई जा रही है।


बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। इस दौरान मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी हुए, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई।


हंगामे के बीच सुगौली थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर बैठक को शांत कराया गया। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

टैग्स