ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिला कारतूस का खोखा; हत्या की आशंका

Bihar Crime News: सासाराम में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से अहम सुराग जुटाए हैं और महिला की पहचान के साथ हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आखिर यह वारदात कैसे हुई, जानिए पूरी खबर...

सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पास मिला कारतूस का खोखा; हत्या की आशंका
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सासाराम जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला का शव छितराटांड़ के पास तेलारी-चेनारी बाईपास जाने वाली सड़क से बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.


जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सड़क किनारे महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना चेनारी थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है.


सुनसान इलाके में लाकर गोली मारने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी सुनसान स्थान पर लाकर गोली मारी गई होगी. हालांकि, महिला की हत्या किस वजह से की गई और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका अभी पता नहीं चल सका है.


घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और हत्यारों तक पहुंचने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.