ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर बोला जोरदार हमला, 22 अप्रैल को धिक्कार मार्च निकालने का किया ऐलान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने 22 अप्रैल को बिहार में धिक्कार मार्च निकालने की घोषणा की।

बिहार न्यूज
RLM का धिक्कार मार्च
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर विपक्षी पार्टियों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि कांग्रेस और महाग़ठबंधन में शामिल दलों ने मिलकर जिस तरह से बिहार और देश की महिलाओं के साथ छल करने का काम किया है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि देश की महिलाएं को प्रतिनिधित्व मिले। विपक्ष के इस मंसूबे के खिलाफ उनकी पार्टी 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में धिक्कार मार्च निकालेगी और कांग्रेस एवं आरजेडी जैसे पार्टियों के चरित्र का पर्दाफाश करेगी। 


उन्होंने सासाराम में कहा कि परिसीमन को लेकर उनकी पार्टी पिछले कई सालों से संघर्ष कर रही है। अगर यह बिल पास हो जाता तो बिहार में 40 की जगह 60 लोकसभा क्षेत्र हो जाते, इसी प्रकार 243 विधानसभा सीट की जगह 365 विधानसभा क्षेत्र हो जाते। 


जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी मिलती। लेकिन विपक्षी पार्टियों बिहार जैसे राज्य की जनता खासकर महिलाओं के हित में काम नहीं कर रही है। ऐसे में इन तमाम पार्टियों को अधिकार है, जो महिलाओं को अधिक से अधिक सदन में नहीं देखना चाहती है। उन लोगों के चरित्र का पर्दाफाश करने के लिए ही उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में धिक्कार मार्च निकालेगी।