ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

सरकारी आवास को बना रखा था मयखाना, शराब की बोतलों के साथ नशे की हालत में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरेस्ट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम स्थित शिवसागर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। उनके कमरे से शराब की कई बोतलें भी बरामद हुईं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम के शिवसागर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने चिकित्सक को कई शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पीएचसी शिवसागर के परिसर में स्थित उनके सरकारी आवास से हुई है। 


इस संबंध में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शिवसागर पीएचसी में प्रतिस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन बीमार है। जिस कारण वह कई दिनों से अस्पताल में रोगी को नहीं देख रहे हैं। 


इसके बाद सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन आज तथाकथित बीमार डॉक्टर से मिलने जब पीएससी परिसर में स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन के आवास पर पहुंचे तो वहां उनकी स्थिति नाजुक दिखाई दिया। पीएससी प्रभारी काफी नशे में थे तथा उनके बिस्तर पर शराब की बोतल भी थी। 


यह देखकर सिविल सर्जन हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने जब डा अभिषेक से पूछताछ शुरू किया तो सिविल सर्जन से भी बदसलूकी करने लगे। इसके बाद सिविल सर्जन ने खुद उत्पाद विभाग के अधिकारियों को फोन कर बुलाया। स्थानीय शिवसागर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शिवसागर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के कई बोतलों के साथ नशे में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता