ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप; सड़क पर उतरकर किया बवाल

Bihar News: रोहतास के सासाराम में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मजदूर ददन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम स्थित रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ददन यादव के रूप में हुई है, जो डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता था।



बताया जा रहा है कि ददन यादव मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। घटनास्थल से उसकी बाइक भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई है।



घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बकनौरा के पास डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।



पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। वहीं, ददन यादव की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता