ब्रेकिंग
पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, नाराज परिजनों ने किया भारी बवाल; अस्पताल छोड़कर भागे धरती के भगवान

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में साईनाथ निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका निर्मला देवी और उनकी नवजात बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुरानी जीटी रोड जाम कर दी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के सासाराम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के बाद हंगामा हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा सूर्य मंदिर के पास स्थित साईनाथ निजी अस्पताल में प्रसव करने पहुंची एक प्रसूता तथा उसकी नवजात की मौत के बाद यह हंगामा हुआ है। 



सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के हंगामा के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बस पड़ाव के पास पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया है। मृतक निर्मला देवी बनरसिया के रहने वाले विकास कुमार की पत्नी थी। बताया जाता है कि प्रसाद के लिए निर्मल को साईनाथ हॉस्पिटल में लाया गया था; जो डॉ. आरके पटेल का बताया जा रहा है। 



जब जच्चा बच्चा दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी तो दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल से ले जाने के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। उसके बाद परिजन नाराज हो गए और जच्चा-बच्चा के शवो को लेकर वापस अस्पताल के पास पहुंचकर काफी हंगामा किया।



सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों के हंगामा के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। उधर हंगामा को देखते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर तथा कर्मी फरार हो गए। आक्रोशित परिजन लापरवाह डॉक्टर एवं अस्पताल के कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर अंचलाधिकारी खुशबू गौतम और थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता