ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

ट्यूशन पढ़ने निकली इंटर छात्रा की अगले दिन पानी भरे गड्ढे से मिला शव; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: सासाराम में एक इंटर की छात्रा का शव पानी भरे गड्ढे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की..

ट्यूशन पढ़ने निकली इंटर छात्रा की अगले दिन पानी भरे गड्ढे से मिला शव; इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इंटर की एक मेधावी छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.


जानकारी के अनुसार दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी 17 वर्षीय मनीषा कुमारी बुधवार की शाम रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए क्वाथ बाजार गई थी. लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई.


रातभर खोजबीन के बावजूद छात्रा का कोई पता नहीं चल सका. इसी बीच गुरुवार की देर शाम क्वाथ गांव के पास एक पानी भरे गड्ढे से एक युवती का शव बरामद होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में की. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया.


मृतका मनीषा दावथ थाना क्षेत्र के इटवा निवासी बादशाह सिंह की पुत्री थी. बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में बेहद होनहार थी और पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में पूरे दावथ प्रखंड में टॉपर बनी थी. उसकी सफलता को लेकर गांव और परिवार में काफी गर्व था. पढ़ाई के प्रति उसकी लगन को देखते हुए लोग उसके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद कर रहे थे.


परिजनों का कहना है कि मनीषा का किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में अचानक उसका शव बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है. परिवार के लोग इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं पुलिस भी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.