ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

रोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप

मधुबनी के बेनीपट्टी जेल में रोशन यादव की हिरासत में मौत के विरोध में पटना के कारगिल चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने CM सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुआवजा और नौकरी की मांग की।

बिहार न्यूज
परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के कारगिल चौक पर सैकड़ों लोग जुटे और मधुबनी मंडल कारा में रोशन यादव नामक युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक बेनीपट्टी के परकौली का रहने वाला था। 


कैंडल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला बोला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से राज्य में जाति के आधार पर हत्याएं और एनकाउंटर हो रही हैं। हालांकि, यह प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाया गया आरोप है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


प्रदर्शनकारियों ने भारत भूषण तिवारी के परिवार को मुआवजा और नौकरी दिए जाने के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल किया। उनका कहना था कि यदि तिवारी परिवार को मुआवजा और नौकरी दी जा सकती है, तो रोशन यादव के परिवार को नौकरी और मुआवजा क्यों नहीं दी जा रही है? रोशन यादव के परिवारवालों को सम्मान क्यों नहीं दी जा रही है? क्या वे यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा?


प्रदर्शनकारियों ने रोशन यादव की हिरासत में हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा एवं रोजगार देने की मांग की। इस दौरान कारगिल चौक पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति या अन्य किसी आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए और सरकार को सभी मामलों में समान रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

रोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल म… | FirstBihar