ब्रेकिंग
सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे

रोहतास में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गई 9 साल की बच्ची डूबी, मछली को दाना डालते समय युवक की भी मौत

BIHAR: रोहतास जिले में सोन नदी और एक तालाब से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में शोक का माहौल बना दिया है। गर्मी के बीच हुई ये दर्दनाक घटनाएं अचानक ऐसे मोड़ पर पहुंचीं कि परिवारों की खुशियां मातम...

रोहतास में  दर्दनाक हादसा: सोन नदी में नहाने गई 9 साल की बच्ची डूबी, मछली को दाना डालते समय युवक की भी मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

BIHAR: बिहार के रोहतास जिले से दो अलग-अलग जगहों पर डूबने की दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जहां एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।


पहली घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के पदुरी गांव की है। यहां 9 साल की आरती कुमारी की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण आरती अपनी सहेलियों के साथ सोन नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते तेज बहाव में डूब गई।


साथ में मौजूद बच्चियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। आरती, जोखन राम की पुत्री थी और उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है।


वहीं दूसरी घटना अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के भहोरी बिगहा गांव की है, जहां 36 वर्षीय नंद जी राम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नंद जी राम मछली पालन का काम करते थे और रोज की तरह तालाब में मछलियों को दाना देने गए थे।


इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूब गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो आसपास के लोगों को शक हुआ। खोजबीन के बाद उनका शव तालाब से बरामद किया गया। नंद जी राम, रामविलास राम के पुत्र थे और उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही अकोढ़ीगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरती कुमारी के शव को भी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


(सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट)