ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

रोहतास में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के बाद भागने की फिराक में थी दुल्हन, 5 गिरफ्तार

रोहतास के डालमियानगर में पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह पर शादी के नाम पर 1.40 लाख रुपये और जेवरात ठगने का आरोप है। दो आरोपी अभी फरार हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के डालमियानगर में पुलिस ने एक कथित लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह शादी के नाम पर लोगों को ठगकर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाता था। इस कार्रवाई में पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी फर्जी मां, फर्जी बहन और एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कालू लाल ने सूचना दी थी कि उनका पुत्र रोहतास में शादी करने आया है, लेकिन शादी के बाद दुल्हन और उसके साथ आए लोग संदिग्ध परिस्थितियों में फरार होने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान डेहरी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने कथित लुटेरी दुल्हन रूबी उर्फ अनिशा कुमारी को उसके चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में सासाराम की अनीता देवी और औरंगाबाद जिले के बारुण की गीता देवी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं शादी के दौरान दुल्हन की फर्जी मां और बहन बनकर शामिल हुई थीं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कथित बिचौलिया राजू राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से करीब 1.40 लाख रुपये ठग लिए थे। साथ ही शादी के दौरान दुल्हन को मिले सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया। डेहरी के डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि समय पर मिली सूचना और पुलिस की तत्परता के कारण आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दुल्हन दिनारा थाना क्षेत्र के महरौत गांव निवासी उपेंद्र माली की पुत्री है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता