ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फरार

रोहतास के बिक्रमगंज में दिनदहाड़े हीरा आभूषण भंडार में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार ने 30-35 लाख रुपये के आभूषण लूटे जाने का दावा किया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
बिहार में अपराधियों का तांडव
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

बिक्रमगंज (रोहतास): रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हेलमेट पहनकर पहुंचे पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के कारोबारियों के बीच इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। वो पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिक्रमगंज बाजार में आरा जाने वाली सड़क स्थित हीरा आभूषण भंडार में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पांच अपराधी हेलमेट और चेहरे ढककर दुकान में दाखिल हुए। उनके हाथों में हथियार थे। बदमाशों ने दुकानदार प्रणीत कुमार को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया और दुकान में रखे आभूषण समेट लिए।


दुकानदार प्रणीत कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण उन्होंने किसी तरह का विरोध नहीं किया। वारदात के समय दुकान में उनके अलावा एक कर्मचारी और एक आभूषण कारीगर भी मौजूद था। लूटपाट के बाद बदमाश पैदल ही दुकान से निकल गए और आसानी से फरार हो गए। दुकानदार का दावा है कि बदमाश करीब 30 से 35 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूटकर ले गए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पांच अपराधियों के दुकान के अंदर होने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य अपराधियों के बाहर मौजूद होने की भी आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


एसडीपीओ ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूटे जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, दुकानदार ने 30 से 35 लाख रुपये के आभूषण लूटे जाने का दावा किया है। पुलिस वास्तविक नुकसान का आकलन कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फराररोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फराररोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फराररोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फराररोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फराररोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फराररोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फरार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता