ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

Summer Special Train: इस रूट पर चलेंगी चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, सासाराम में मिला ठहराव; रेलवे ने दी बड़ी राहत

Summer Special Train: गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. सासाराम जंक्शन पर ठहराव से रोहतास के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

Summer Special Trains
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Summer Special Train: गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अहम कदम उठाया है। डीडीयू-गया रूट पर चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


इस फैसले की खास बात यह है कि इन सभी ट्रेनों का ठहराव सासाराम जंक्शन पर भी दिया गया है। इससे रोहतास जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा करना पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। गया और डीडीयू के बीच इन ट्रेनों का ठहराव केवल सासाराम में ही निर्धारित किया गया है, जिससे इस स्टेशन का महत्व और बढ़ गया है।


इन ट्रेनों का होगा संचालन

समर स्पेशल ट्रेनों में 09143/09144 बलसाड़-दुर्गापुर, 09479/09480 हावड़ा-बटवा, 09173/09174 उधना-दुर्गापुर और 09421/09422 साबरमती-दुर्गापुर शामिल हैं।


कब चलेगी कौन-सी ट्रेन

बलसाड़-दुर्गापुर स्पेशल: एक फेरा – बलसाड़ से 21 अप्रैल, दुर्गापुर से 23 अप्रैल

बटवा-हावड़ा स्पेशल: दो फेरे – बटवा से 20 व 26 अप्रैल, हावड़ा से 22 व 28 अप्रैल

उधना-दुर्गापुर स्पेशल: दो फेरे – उधना से 21 व 25 अप्रैल, दुर्गापुर से 22 व 26 अप्रैल

साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल: दो फेरे – साबरमती से 21 व 26 अप्रैल, दुर्गापुर से 23 व 28 अप्रैल


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन से न केवल भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में भी आसानी होगी। कुल मिलाकर, सासाराम जंक्शन पर इन समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव इस गर्मी में रोहतास जिले के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होने जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता