ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

पटना में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में मासूम की गई जान, थोड़ी देर बाद स्कॉर्पियो चालक की भी संदिग्ध मौत

Patna News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पकड़े गए स्कॉर्पियो चालक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इसके बाद हादसे के आरोपी स्कॉर्पियो चालक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।



पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि KTPS कॉलोनी, गया गुमटी लाइन करबिगहिया के पास एक स्कॉर्पियो ने 2 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर एक गार्ड रूम में बंद कर दिया।



सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि गार्ड रूम के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर चालक खिड़की से गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तत्काल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



वहीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हुए 2 वर्षीय बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।



इस मामले में सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि हादसे और चालक की मौत, दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच की जा रही है। FSL की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता