ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग

Bihar News: जमुई के खैरा बाजार में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा मुस्कान कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर पुलिस का विरोध किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद खैरा बाजार में बवाल मचा हुआ है। छात्रा की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने खैरा बाजार को जाम कर दिया है तथा ट्रक को तोड़-फोड़ दिया है।


जानकारी के अनुसार, खैरा बाजार स्थित खैरा पंचमंदिर के समीप गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब यह हादसा सामने आया। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह छात्रा अपनी साइकिल से कोचिंग पढ़ने खैरा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने उसे पीछे से टक्कर मारी। 


हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्रा उसके चक्के में फंस गई और करीब पंद्रह फीट तक घिसटती चली गई। इस घटना में छात्रा का शव क्षत-विक्षत हो गया। छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक घर में जाकर छिप गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ट्रक में तोड़-फोड़ कर दी, उसके शीशे तोड़ दिए,साथ ही बांस लगाकर मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया।


मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को करीब 12 राउंड फायरिंग करनी पड़ी है। फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी कारण यह हादसा हुआ है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता