ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाइवा बाइक सवार पर पलटा, मौके पर हुई युवक की मौत

Bihar Road Accident: वैशाली के हाजीपुर–जंदाहा मार्ग पर हाइवा पलटने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: वैशाली जिले के हाजीपुर–जंदाहा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाइपर के पास बालू अनलोड कर रहा एक बेकाबू हाइवा ट्रक अचानक पलट गया, जिसकी चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे एक हाइवा ट्रक सड़क किनारे बालू उतार रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर अचानक ट्रक पलट गया। भारी मात्रा में बालू और ट्रक के नीचे दबने के कारण युवक को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर–जंदाहा मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस क्रेन और जेसीबी की मदद से पलटे हुए हाइवा को हटाकर शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश भी जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता