ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦Bihar News : ‘हम कभी टिकट मांगने नहीं गए, JDU ने हमेशा बुलाकर दिया’, अनंत सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल!✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦Bihar News : ‘हम कभी टिकट मांगने नहीं गए, JDU ने हमेशा बुलाकर दिया’, अनंत सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल!

किसानों के समर्थन में आये RLSP नेता, पैदल मार्च निकालकर कृषि कानून का किया विरोध

PATNA : संसद में पारित हुए नए कृषि कानून के विरोध में आज भारत बंद बुलाया गया था जिसमें किसान संगठनों के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. राजधानी पटना में राष

किसानों के समर्थन में आये RLSP नेता, पैदल मार्च निकालकर कृषि कानून का किया विरोध
First Bihar
2 मिनट

PATNA : संसद में पारित हुए नए कृषि कानून के विरोध में आज भारत बंद बुलाया गया था जिसमें किसान संगठनों के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. राजधानी पटना में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी किसानों के हित में आवाज़ बुलंद करते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. 


पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद और बबन यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश कार्यालय से डाकबंगला चौराहे तक शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकालकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 


पार्टी के प्रवक्ता धीरज कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए नए कृषि कानून को काला कानून बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को कॉर्पोरेट के हवाले करना चाहती है. किसानों के सभी उपज को MSP के अंतर्गत जब तक खरीद की गारंटी नहीं होगी तब तक किसान बेहाल ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि रालोसपा हमेशा से किसानों के हितों की रक्षा में खड़ी रहेगी. 

टैग्स