ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

RJD कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा

PATNA: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से पटना की सड़कों पर हंगामा कर रही हजारों आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने गुरुवार को आरजेडी प्रदेश कार्यालय को घेर लिया। हंगामा

RJD कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से पटना की सड़कों पर हंगामा कर रही हजारों आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने गुरुवार को आरजेडी प्रदेश कार्यालय को घेर लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।


दरअसल, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन के को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बड़ी संख्या में आंदोलनकारी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय के पास जमा हो गईं और हंगामा करने लगी।


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पहले तो उन्हें रोकने की कोशिश की लेकन जब उनका हंगामा कम नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाई। इस दौरान उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। आंदोलनकारी सेविका-सहायिका के जूते चप्पल पूरे राजद कार्यालय के आसपास बिखरे पड़े हैं। फर्स्ट बिहार के लिए शैलेन्द्र और इंद्रजीत की रिपोर्ट..


RJD कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा