ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

RJD के 30वें स्थापना दिवस समारोह से पहले पटना कार्यालय में लगे पोस्टरों पर सियासी चर्चा तेज है। संजय यादव, सुनील सिंह और शिवचंद्र राम के नाम गायब।

Rjd office
Rjd office
© Reporter
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आज अपना 30वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।


स्थापना दिवस समारोह को लेकर पटना स्थित राजद कार्यालय को पोस्टर और होर्डिंग से सजाया गया है। इन पोस्टरों के जरिए पार्टी अपने इतिहास, संघर्ष और आगामी राजनीतिक दिशा का संदेश देने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इन्हीं पोस्टरों को लेकर अब पार्टी के अंदर सियासी चर्चा भी तेज हो गई है।


पोस्टरों से तीन बड़े नेताओं के नाम गायब

राजद कार्यालय परिसर में लगाए गए कई बड़े पोस्टरों में पार्टी के प्रमुख नेताओं की तस्वीरें नजर आ रही हैं, लेकिन तीन चर्चित चेहरों के नाम और तस्वीर नहीं दिख रही है। इनमें राज्यसभा सांसद संजय यादव, विधान पार्षद सुनील सिंह और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम शामिल हैं।


इन तीनों नेताओं के पोस्टर में जगह नहीं मिलने को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


शहाबुद्दीन और ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

खास बात यह है कि स्थापना दिवस को लेकर लगाए गए पोस्टरों में दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की तस्वीर दिखाई दे रही है। इसके साथ ही विधायक ओसामा शहाब का नाम और तस्वीर भी पोस्टर में शामिल है।


शहाबुद्दीन समर्थकों के बीच उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। ऐसे में स्थापना दिवस के मौके पर उनका पोस्टर में शामिल होना भी पार्टी के राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


5 जुलाई को जिलों में होगा आयोजन

राजद की ओर से राज्यभर के जिला कार्यालयों में स्थापना दिवस समारोह 5 जुलाई को मनाने की तैयारी है। हालांकि, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम पहले आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है।


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और अपने राजनीतिक संदेश को मजबूत करने की कोशिश करेगी।


फिलहाल सबकी नजरें पटना के राजद कार्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं कि मंच से पार्टी नेतृत्व क्या संदेश देता है और पोस्टरों से गायब तीन नेताओं को लेकर उठ रहे सवालों पर कोई सफाई आती है या नहीं।