ब्रेकिंग
Bihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी Bihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी

नगर परिषद के पीछे चल रहा था गुप्त धंधा, छापे में खुला जिस्म कारोबार का अड्डा—नाबालिग समेत 7 लोग धराए

Sex Racket: नेपाल सीमा से सटे रक्सौल शहर में पुलिस ने एक रिहायशी मकान में चल रहे अवैध धंधे का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच जारी है।

नगर परिषद के पीछे चल रहा था गुप्त धंधा, छापे में खुला जिस्म कारोबार का अड्डा—नाबालिग समेत 7 लोग धराए
Ramakant kumar
3 मिनट

Sex Racket in Raxaul: नेपाल सीमा से सटे बिहार के रक्सौल शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नगर परिषद कार्यालय के ठीक पीछे एक रिहायशी मकान में लंबे समय से गुप्त रूप से जिस्म कारोबार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब यहां छापेमारी की, तो अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। इस कार्रवाई में चार युवतियां, दो पुरुष और एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया है।


यह पूरा मामला शहर के कोइरियाटोला इलाके के वार्ड संख्या 23 का है, जहां एक मकान में अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना पुलिस को मिली थी। जानकारी की पुष्टि होने के बाद थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। मकान को चारों तरफ से घेरकर अचानक की गई इस कार्रवाई से अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


जैसे ही पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई, वहां का दृश्य बेहद चौंकाने वाला था। अलग-अलग कमरों में युवतियां और ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे। कुछ युवक-युवतियां अर्धनग्न हालत में इधर-उधर छिपने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया था, ताकि प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा किया जा सके।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं, जिनमें कंडोम, शक्तिवर्धक दवाइयां और अन्य सामग्री शामिल हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि यह धंधा काफी समय से संगठित तरीके से चल रहा था।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस रैकेट को बेहद गोपनीय तरीके से संचालित किया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मकान मालिक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है, क्योंकि यह मकान उसी के नाम पर बताया जा रहा है।


पकड़े गए सभी लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन डिवाइसों से गिरोह के अन्य सदस्यों, ग्राहकों और पूरे नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।


फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क के और बड़े खुलासे हो सकते हैं।