ब्रेकिंग
हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीनबिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीरचिराग की पार्टी के विधायक अमित रानू दो दर्जन मामलों में नामजद, भाई की तलाश में 5 जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशBPSC TRE-4 का इंतजार खत्म, सितंबर में आवेदन शुरू… परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेटहाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीनबिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीरचिराग की पार्टी के विधायक अमित रानू दो दर्जन मामलों में नामजद, भाई की तलाश में 5 जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशBPSC TRE-4 का इंतजार खत्म, सितंबर में आवेदन शुरू… परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में मंगलवार को एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवती के हाथ में चाकू होने के कारण पुलिस बेहद सावधानी से उससे बातचीत कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने

हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर भी नहीं उतरी, फिर जो हुआ...
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित बोधि माई मंदिर के पास की है. युवती की पहचान स्थानीय निवासी नजमुद्दीन अंसारी की बेटी रूबी के रूप में हुई है.


युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने के बाद हरैया थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. युवती के हाथ में धारदार चाकू होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोग काफी सावधानी से उससे बातचीत कर रहे हैं.


घटना के बाद मौके पर हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान सहित पुलिसकर्मी मौजूद हैं. वार्ड पार्षद ओम कुमार साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुटे हुए हैं. पुलिस युवती से बातचीत कर उसके टावर पर चढ़ने की वजह जानने और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है.


फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास जारी है.