ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

रफ़्तार का कहर : बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रैक्टर से भिड़ंत, दुल्हे के रिश्तेदार समेत 2 की मौत

BETTIAH : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी

रफ़्तार का कहर : बारातियों से भरी बोलेरो की ट्रैक्टर से भिड़ंत, दुल्हे के रिश्तेदार समेत 2 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया में बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर खेत में पलट गई। यह घटना चनपटिया के कैथवलिया-लोहियरिया पथ पर बरवाचाप गांव के समीप की बताई जा रही है। इस हादसे में दूल्हे के एक रिश्तेदार समेत दो की मौत हो गई। 


वहीं, इस  घटना में बोलेरो में सवार चालक समेत पांच बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची चनपटिया पुलिस ने सभी ज़ख्मियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। वही इलाज के दौरान जीएमसीएच में बोलेरो चालक मुकेश दूबे (24) एवं एक बाराती ने दम तोड़ दिया। वही तीन जख़्मियों का अब भी जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक एवं सभी जख्मी कुमारबाग थाना क्षेत्र के महुआवा गांव के रहने वाले हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी ज़ख्मियों को जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वही दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।