ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

लॉकडाउन में क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों ने मनाई ईद, जिला प्रशासन को कहा 'शुक्रिया'

GAYA : कोरोना संक्ट के बीच पूरे देश में आज ईद मनाई जा रही है.वैश्विक महामारी कोरोना का असर ईद पर भी साफ देखने को मिल रहा है. ईद के दिन लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अता की और फिर धरों में ही ईद मन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : कोरोना संक्ट के बीच पूरे देश में आज ईद मनाई जा रही है.वैश्विक महामारी कोरोना का असर ईद पर भी साफ देखने को मिल रहा है. ईद के दिन लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अता की और फिर धरों में ही ईद मना रहे हैं. 

वहीं राज्य के क्वारंटाइन सेंटेरों में रह रहे बिहार के प्रवासी लोगों ने वहीं पर नमाज अदा कर वैश्विक माहमारी कोरोना से जल्द उबरने की मन्नत मांगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया.


बता दें कि मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान व ईद-उल-फित्र को देखते हुए टिकारी प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र के शहवाजपुर स्थित रामकान्ति नर्सिंग कॉलेज में रोजेदारों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था.  प्रशासन द्वारा रमजान के महीने में प्रतिदिन रोजेदारों को उनके हिसाब से सुविधा मुहैया कराई गई.  रोजेदार को प्रतिदिन शेहरी व इफ्तार कराया गया था.  सोमवार को ईद के मौके पर रोजेदारों ने सामूहिक रूप से सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए नमाज अता की और कोरोना से बचने के लिए एक दूसरे को दूर से ही ईद का मुबारकबाद दिया.

 ईद के मौके पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर प्रवासी रोजेदारों ने टिकारी प्रशासन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस मुसीबत भरी महामारी के दौर में हम प्रवासी मुस्लिम भाइयों के लिए अलग से रमजान की व्यवस्था और ईद मनाने का इंतजाम जो प्रशासन के द्वारा किया गया है उसके लिए उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. ईद को देखते हुए जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश व अन्य नोडल पदाधिकारी द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें