ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

त्योहारों के सीजन में रुला रहा है प्याज! बाजारों में 80 रुपये किलो तक पहुंची कीमत, ‘भाव’ खा रहे प्याज ने रसोई का बिगाड़ा जायका

PATNA: देशभर के लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतें रुला रहा है. प्याज की आसमान छूती कीमत ने आम लोगों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है. देश के कई राज्यों में प्याज की कीमत 60-80 रुपये

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: देशभर के लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतें रुला रहा है. प्याज की आसमान छूती कीमत ने आम लोगों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है. देश के कई राज्यों में प्याज की कीमत 60-80 रुपये किलो तक पहुंच गई है.


‘भाव’ खा रहे प्याज ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला प्याज आज 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्याज की बढ़ रही कीमतों ने रसोई का जायका ही बिगाड़ कर रख दिया है. राजधानी पटना के बाजारों में प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. यहां के मार्केट में प्याज की कीमतें 60- 80 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. जिससे आम लोग बेहाल हैं.


वहीं दिल्ली और मुंबई में भी 80 रुपये किलो तक प्याज के भाव पहुंच गये हैं. व्यापारियों के मुताबिक प्याज की कीमतें अभी कम नहीं होंगी. ख़बरों के मुताबिक पिछले साल के सूखे और इस बार मॉनसून की देरी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल भी बर्बाद हो गई है. लिहाजा  मंडियों में प्याज की सप्लाई कम हो गयी है और कीमतें लोगों को रुला रही हैं.