ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

युवक-युवती और बच्चे की डूबने से मौत, तीन अलग हादसों में गई तीनों की जान

Bihar News: पूर्वी चंपारण में डूबने की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक युवक, एक युवती और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामलों की जांच जारी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण में शुक्रवार हादसों का दिन साबित हुआ। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की तीन घटनाओं में एक युवक, एक युवती और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


 

पूर्वी चंपारण के बंजरिया, पिपराकोठी और अरेराज थाना क्षेत्रों में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरेराज निवासी दिलीप कुमार, पिपराकोठी निवासी सुखारी कुमार और बंजरिया थाना क्षेत्र की काजल कुमारी के रूप में हुई है। 



तीनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा है।



मृतक सुखारी कुमार के दादा रामजनम राय ने बताया कि बच्चे की डूबने से मौत हुई, लेकिन वह नहर तक कैसे पहुंचा और कैसे डूबा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं काजल कुमारी के परिजनों के अनुसार बाढ़ के पानी में भैंस बांधने के दौरान पैर फिसलने से वह डूब गई। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता