ब्रेकिंग
Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान

बिहार में शराबबंदी है! फिर जहरीली शराब पीने से एक की मौत और कई लोग बीमार, आखिर कैसे रुकेगा यह सिलसिला

Bihar News: मोतिहारी में एक संदिग्ध मौत के बाद फिर से जहरीली शराब का शक गहराने लगा है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टिकैता गांव में हुई इस घटना ने इलाके में दहशत और प्रशासनिक जांच दोनों को...

बिहार में शराबबंदी है! फिर जहरीली शराब पीने से एक की मौत और कई लोग बीमार, आखिर कैसे रुकेगा यह सिलसिला
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब कांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक बार फिर उसी खतरे की आहट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टिकैता गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजन इसे जहरीली शराब से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।


मृतक की पहचान बनारसी शाह के रूप में हुई है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने बीती रात शराब पी थी, जिसके बाद सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


परिजनों का आरोप है कि बनारसी शाह को शराब भोला शाह नाम के व्यक्ति ने दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान वहां से शराब बरामद होने की बात सामने आई है, जिससे शक और गहरा गया है।


सबसे चिंता की बात यह है कि यह वही इलाका है, जहां कुछ ही दिन पहले कथित जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की जान चली गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे। ऐसे में इस नई मौत ने लोगों के बीच डर और गुस्से दोनों को बढ़ा दिया है।


हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी।