ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

अंबेडकर छात्रावास में छात्रों का हंगामा, खराब भोजन परोसने पर हुआ भारी बवाल

मोतिहारी के सुगौली स्थित अंबेडकर छात्रावास में खराब भोजन मिलने के आरोप पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कुछ छात्रों के दूषित भोजन खाने से बीमार होने की भी बात सामने आई है। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर एसडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के सुगौली स्थित अंबेडकर छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता खराब होने के कारण उन्होंने एक दिन से खाना नहीं खाया। कुछ छात्रों के दूषित भोजन खाने से बीमार पड़ने की भी बात सामने आई है।



मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ अरुण कुमार पांडेय तत्काल छात्रावास पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां मिलने की बात एसडीओ ने कही। उन्होंने पीटी शिक्षक का वेतन रोकने की कार्रवाई की और छात्रावास प्रबंधन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। 



एसडीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।



वहीं छात्र के परिजन नंदलाल राम ने बताया कि उनका नाती छात्रावास में पढ़ता है, लेकिन खराब भोजन मिलने के कारण उसने एक दिन से खाना नहीं खाया है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चे दूषित भोजन खाने से बीमार हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता