ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने नंदपुर ढेकहाँ गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।


जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कार्यरत ALTF प्रभारी सदर-2 धर्मवीर कुमार चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदपुर ढेकहाँ गांव में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर ALTF सदर-2, सेंट्रल टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।


छापेमारी के दौरान एक घर में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 43 पीस किंगफिशर बियर, 111 पीस ऑफिसर चॉइस फ्रूटी और 4 पीस रॉयल स्टैग शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नंदपुर ढेकहाँ गांव निवासी रामाधार प्रसाद, पिता स्वर्गीय धनेश्वर प्रसाद, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी, अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।