ब्रेकिंग
होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर दिया वारदात को अंजाम✦Bihar Special Train 2026 : छठ के बाद बिहार से दिल्ली-पुणे जाने वालों की मौज! स्पेशल ट्रेनों में 1200 से ज्यादा सीटें खाली, देखें 18 से 30 नवंबर तक की पूरी लिस्ट✦JDU में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आफाक अहमद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां का मिला प्रभार✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज

मोतिहारी किसान आंदोलन पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा..अब राहुल गांधी भी उठाएंगे पिपराकोठी वाटर पार्क विवाद का मुद्दा

मोतिहारी के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। किसानों के समर्थन में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राहुल गांधी भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

बिहार न्यूज
15 जुलाई को आएंगे राहुल गांधी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर चल रहे किसान आंदोलन ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। किसानों के समर्थन में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अब राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसे प्रमुखता से उठाएंगे।


पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी वर्षों पुरानी जमाबंदी को जिला प्रशासन ने गैरमजरूआ जमीन बताते हुए रद्द कर दिया है।


इसी विवाद के बीच एक दिन पहले सांसद सुधाकर सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर जमीन की जुताई की थी। इसके बाद शनिवार को सांसद पप्पू यादव भी आंदोलन में शामिल हुए और किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद की।


पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि किसानों की वैध जमाबंदी को कथित रूप से प्रभावशाली लोगों के दबाव और मोटी रकम के बल पर रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा कर वाटर पार्क बनाने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। पप्पू यादव ने दावा किया कि यह आंदोलन अब और व्यापक होगा।


सांसद पप्पू यादव ने कहा कि किसान को न्याय दिलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 तारीख को पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन के दौरान इस मुद्दे को उनके समक्ष रखा जाएगा और राहुल गांधी स्वयं भी किसानों के इस आंदोलन की आवाज उठाएंगे। फिलहाल वाटर पार्क परियोजना को लेकर किसान और प्रशासन आमने-सामने हैं तथा पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

टैग्स