ब्रेकिंग
छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार

मोतिहारी में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक चला बुलडोजर

Bihar News: मोतिहारी में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बुलडोजर की मदद से कई निर्माण ढहा दिए गए। कार्रवाई के दौरान पूरे...

मोतिहारी में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक चला बुलडोजर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मोतिहारी शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को हवाई अड्डा चौक से बायपास चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सड़क व सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया.


अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और कार्रवाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. कई दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड, चबूतरे और अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. इसके अलावा सड़क किनारे बनी झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया.


इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी अंचलाधिकारी सुनील कुमार और राजस्व अधिकारी नवनीत कुमार ने किया. सुबह से ही प्रशासनिक टीम निर्धारित क्षेत्र में पहुंच गई थी और चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने सामान और दुकानों को बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने पूर्व में जारी नोटिस और चेतावनी का हवाला देते हुए अभियान जारी रखा.


प्रभारी अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले कई दिनों तक लगातार माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई थी. इसके साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस भी भेजा गया था. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी.


उन्होंने कहा कि सड़क और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. लोगों को रोजाना जाम और आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके.


अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सकी. किसी भी स्थान पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. सरकारी जमीन और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

(मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट)