ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?

मोतिहारी में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मोतिहारी के शांतिपुरी में बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 44 वर्षीय बिजली मिस्त्री मो. मुमताज की मौत हो गई। इस घटना के बाद पत्नी और पांच छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में रविवार को करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर शेखटोली निवासी 44 वर्षीय मो. मुमताज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा है।


जानकारी के अनुसार, मो. मुमताज बिजली मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वह शांतिपुरी में बिजली लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाइक से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां, पत्नी और पांच छोटे बच्चे सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


मृतक की मां जैनब खातून ने बताया कि उनका बेटा एक दिन पहले ही काम के सिलसिले में मोतिहारी आया था। उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। रविवार सुबह फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बेटे से घर आने और पैसों की जरूरत के बारे में पूछा था। मुमताज ने कहा था कि वह घर आ रहा है और पैसे लेकर आएगा। कुछ ही देर बाद परिवार को उसके करंट लगने से मौत की सूचना मिली।


मां ने बताया कि मुमताज परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके पांच छोटे बच्चे हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है, ऐसे में परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार की देखभाल कौन करेगा।


घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और एसआई प्रमोद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स