ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंप

मोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासा

मोतिहारी पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नेपाल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में नेपाल तक फैले अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।


सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जमला रोड स्थित माँ पटन देवी कार्गो सर्विसेज के पास से दो युवक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल (BR05BS-0699) पर नशीले इंजेक्शन लेकर रक्सौल की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने दंडाधिकारी नवनीत प्रकाश की मौजूदगी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।


छापेमारी के दौरान संदिग्ध बाइक कार्गो सर्विसेज की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान बाइक से तीन कार्टन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह निवासी रमेश महतो (29) और महुअवा थाना क्षेत्र के पचपोखरिया निवासी गुड्डू कुमार (19) के रूप में हुई।


सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि कार्टनों में नशीले इंजेक्शन हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। आरोपियों ने बताया कि यह खेप पटना से माँ पटन देवी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विकास साह (ग्राम परेवा, थाना रक्सौल) द्वारा बुक कराई गई थी। इसे नेपाल के परसा जिले के मधुवल निवासी प्रभु साह तक पहुंचाया जाना था।


पुलिस का मानना है कि इस खुलासे से भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के नेटवर्क का सुराग मिला है। बरामद नशीले इंजेक्शनों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्टमोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासामोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासामोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासामोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासामोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासामोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासा

मोतिहारी में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासा