ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा यह काम, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही की तो…

Bihar News: मोतिहारी में प्रशासन ने भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया है और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। राजस्व विभाग की बैठक में.

15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा यह काम, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही की तो…
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है, 15 अगस्त तक जिले के सभी चिन्हित भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने का काम हर हाल में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार का अभियान बसेरा सबसे अहम योजनाओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही म्यूटेशन के मामलों में मनमानी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.


बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों और डीसीएलआर को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर जिला राजस्व शाखा को भेज दिए जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पात्र लाभुकों को जमीन का आवंटन किया जा सके.


बैठक के दौरान राजस्व महाअभियान की भी समीक्षा की गई. इसमें चिरैया, घोड़ासहन, मोतिहारी, हरसिद्धि और ढाका अंचल में लंबित आवेदनों की संख्या पर डीएम ने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया और कहा कि काम में किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी.


म्यूटेशन के मामलों पर भी डीएम ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन को खारिज किया जाता है तो उसका स्पष्ट कारण रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए. बिना वजह लोगों को परेशान करने या जानबूझकर आवेदन लंबित रखने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने और समय पर काम पूरा करने की भी हिदायत दी.