ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

मोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 5 लोग; 2 की डूबने से मौत

मोतिहारी के चकिया में पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बूढ़ी गंडक नदी में जलबोझी करने गए पांच लोग तेज बहाव में बह गए, जिनमें से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में पूजा-अर्चना के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जलबोझी के लिए नदी में उतरे पांच लोग अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे।


घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।


मृतकों की पहचान घासी पकड़ गांव निवासी ध्रुव शाह के बेटे सोनू कुमार और उपेंद्र शाह के बेटे गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके।


स्थानीय वार्ड पार्षद संजीव कुमार और रामदेव कुमार ने बताया कि दो लोगों की डूबने से मौत हुई है, जबकि तीन लोगों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स